Mayawati कौन हैं? Biography & Political Career
मायावती भारत की सबसे प्रभावशाली दलित महिला नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष और मजबूत नेतृत्व क्षमता के दम पर उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उन्हें लोग “आयरन लेडी” के नाम से भी जानते हैं। एक सामान्य परिवार से निकलकर BSP को राष्ट्रीय पहचान दिलाने तक का सफर मायावती जी की दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है।
जन्म और प्रारंभिक जीवन
मायावती जी का जन्म 15 जनवरी 1956 को नई दिल्ली के सुचेता कृपलानी अस्पताल में हुआ।
हालाँकि उनका पैतृक गाँव उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले का बादलपुर है।
राजनीति में प्रवेश
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मायावती जी की मुलाकात बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक मान्यवर शी कांशीराम जी से हुई।
कांशीराम जी एक ऐसी नेता की तलाश में थे जो दलितों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सके, और उन्हें यह क्षमता मायावती में दिखाई दी।
इसी तरह मायावती जी 1984 में BSP से जुड़ीं, और यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई।
मायावती जी कितनी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं?
मायावती जी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं:
1. पहली बार: जून 1995 – अक्टूबर 1995
2. दूसरी बार: मार्च 1997 – सितंबर 1997
3. तीसरी बार: मई 2002 – अगस्त 2003
4. चौथी बार: मई 2007 – मार्च 2012 (यह
उनका सबसे लंबा 5 साल का कार्यकाल था)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें