Google Search Console ने शुरू किया नया Experiment: अब सोशल मीडिया का डेटा भी मिलेगा एक ही जगह
Google Search Console (GSC) ने हाल ही में एक नया प्रयोग शुरू किया है, जिसमें वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया चैनलों का परफॉर्मेंस डेटा भी Insights रिपोर्ट में दिखाया जाएगा। यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा वेबसाइट्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन यह कंटेंट क्रिएटर्स और ब्लॉगर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। क्या है यह नया फीचर ? GSC अब आपकी वेबसाइट से जुड़े सोशल चैनल— जैसे YouTube, Instagram, TikTok —को खुद पहचानकर Insights रिपोर्ट में जोड़ देता है।अभी यह linking ऑटोमैटिक है और सभी को उपलब्ध नहीं है। जिन साइटों को यह फीचर मिला है, उन्हें Insights में एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा। क्या-क्या डेटा मिलेगा? इस नए अपडेट में आपको सोशल चैनलों का ऐसा डेटा मिलेगा जो पहले कभी GSC में नहीं मिलता था: Total Reach: Google Search से सोशल प्रोफ़ाइल पर आए क्लिक और इम्प्रेशन Top Content: कौन-सी सोशल पोस्ट सबसे ज़्यादा ट्रेंड कर रही है Search Queries: कौन-से keywords आपके सोशल चैनल तक ट्रैफ़िक ला रहे हैं Audience Location: किस देश में आपका सोशल कंटेंट ज्यादा दिख रहा है अन्य स्रोत: Image Search, Video Search, Ne...