27 जनवरी 2026 को Bank Strike: 5-Day Working की मांग पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, ग्राहकों की बढ़ी टेंशन
27 जनवरी 2026 को Bank Strike: क्या अब बैंक हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगेl
बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ये खबर नजरअंदाज न करें। देशभर के बैंक कर्मचारी 27 जनवरी को हड़ताल पर जाने वाले हैं। वजह है उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग—बैंकों में 5-Day Working सिस्टम लागू किया जाए।
कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ता वर्क प्रेशर और स्टाफ की कमी अब गंभीर मुद्दा बन चुकी है। उनका मानना है कि 5 दिन का वर्किंग सिस्टम न सिर्फ कर्मचारियों के लिए, बल्कि बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता के लिए भी बेहतर होगा।
हालांकि, सरकार की ओर से अब तक इस मांग पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या 27 जनवरी की हड़ताल के बाद कोई ठोस कदम उठेगा या मामला फिर टल जाएगा।
ग्राहकों को सलाह है कि हड़ताल से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा
लें, क्योंकि सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें